RECENT COMMENTS

Difference Engine

उन्नीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ले।गणित प्रोफेसर चार्ल्स बैबेज में सन 1822 ईo में डिफरेंस इंजन नामक गणना करने की एक यांत्रिक मशीन विकसित की ताकि हस्त-निर्मित सारणियों में होने वाली त्रुटियों से छुटकारा पाया जा सले तथा विश्वसनीय सारणियाँ उत्पन्न की जा सके। बैबेज की इस मशीन में गियर व शाफ़्ट लगे थे तथा यह भाप से चलती थी।




   सन 1842 ई0 में चार्ल्स बैबेज ने एक शक्तिशाली मशीन की रूपरेखा तैयार की जिसका नाम एनालिटिकल इंजन रखा। यह तंत्र पूर्णतया स्वचालित बनाया गया। यह यंत्र गणित की आधारभूत क्रियाए सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर सकता था तथा इसकी गति 60 गणनाए प्रति मिनट तक थी। यह पंचकार्डो पर संग्रहित करने की क्षमता थी। यह मशीन स्वचालित रूप से परिणाम भी छाप सकती थी।




दुर्भाग्यवश चार्ल्स बैबेज इस मशीन की रूपरेखा के अनुरूप एक वास्तविक मशीन का निर्माण नही कर सके किन्तु उनकी मशीन एनालिटिकल इंजन ही आधुनिक कम्प्यूटर का आधार बनी। इसी कारण से चार्ल्स बैबेज को कम्प्यूटर का जनक माना जाता है।



चार्ल्स बैबेज के बाद उनकी सहयोगी एडा आगस्टा ने इस कार्य को आगे बढ़ाया और एनालिटिकल इंजन का क्रियाशील मॉडल तैयार किया तथा इस कार्य को आगे बढ़ाया और एनालिटिकल इंजन का क्रियाशील मॉडल तैयार किया तथा उसे स्वयं क्रियान्वित भी किया, जिसके लिए उन्हें निर्देश के समूह को संग्रहित करना पड़ा। निर्देशो के समूह को संग्रहित करने की उनकी क्रिया के कारण उन्हें प्रथम प्रोग्रामर कहा जाता है।एडा आगस्टा अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि लार्ड बायरन की पुत्री थी।
Difference Engine Difference Engine Reviewed by Akash on May 07, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.