RECENT COMMENTS

LT अभ्यर्थियों को ऑनलाइन जारी होगा नियुक्ति पत्र

 लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 13 विषयों में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए विद्यालय का आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से 5-5 विद्यालय का विकल्प लिया जाएगा और फिर मेरिट के मुताबिक विद्यालय आवंटित कर ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। पहले अभिलेखों का सत्यापन होगा उसके बाद ही नियुक्ति पत्र जारी होगा।

 
Lt Grade Bharti


           अभ्यर्थियों के 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान के नेतृत्व में अपर शिक्षा निदेशक राज्य की अंजना गोयल से मुलाकात की। एक घंटे तक हुई वार्ता में अपर शिक्षा निदेशक ने यह बाते बताई। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का सत्यापन तेजी से करवाया जा रहा हैं ताकि इसके पूरा होते ही नियुक्ति पत्र जल्द से जल्द जारी कर दिया जाए।


    उन्होंने स्पष्ट किया कि मूल नाम के पूर्व प्रिफ़िक्स के रूप में उल्लिखित कुमारी शब्द को सुधारने की आवश्यकता नही होगी। किसी भी प्रतियोगी छात्र का जो नाम हाइस्कूल के प्रमाण पत्र में है वही नाम आगे के समस्त प्रमाण पत्रों में होना आवश्यक हैं। अगर इण्टर, स्नातक तथा शिक्षा स्नातक में नाम की त्रुटि हो गई है तो निर्धारित समय सीमा के पूर्व सुधार करवाना आवश्यक है।इसके लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित 15 दिनों की समय सीमा को आवश्यकता पड़ने पर और अधिक बढ़ाया जा सकता है। 
LT अभ्यर्थियों को ऑनलाइन जारी होगा नियुक्ति पत्र LT अभ्यर्थियों को ऑनलाइन जारी होगा नियुक्ति पत्र Reviewed by Akash on June 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.