RECENT COMMENTS

69000 शिक्षक भर्ती : आवागमन के लिए निर्देश जारी

69000 Shikshak Bharti, Latest News For Primary, Basic Ka Master

लखनऊ:- 69000 शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग 3 से 6 जून के बीच होगी। अभ्यर्थियों के एक से दूसरे जिले में जाने में परेशानी ना हो इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि 31 मई तक चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर आ जाएगी। लॉकडाउन के चलते अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। इसमें भाग लेने के लिए अन्य प्रमाण पत्रों के अलावा उनके पास 4 तरह के अन्य अभिलेख होंगे जैसे शिक्षक भर्ती की परीक्षा, भर्ती के आवेदन पत्र, आवेदन पत्र में अंकित पहचान पत्र और आवंटित जिलों की सूची का पहला पन्ना और जिस पन्ने पर अभ्यर्थी का नाम होगा।


9 हजार अभ्यर्थियों ने 69 हजार शिक्षक भर्ती छोड़ी
69000 भर्ती में कुल 136621 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 146060 अभ्यर्थियों ने पास की थी। 9439 ने शिक्षक भर्ती का फार्म नहीं भरा दूसरी तरफ, जिलों में काउंसलिंग की तैयारियां की जा रही हैं। शिक्षक भर्ती भर्ती की मेरिट 31 मई को जारी हो सकती है।माना जा रहा है कि भर्ती छोड़ने वालों में वे अभ्यर्थी शामिल है जो 68500 शिक्षक भर्ती में नौकरी पा चुके थे लेकिन बेहतर जिलों पाने की कोशिश में इसमें भी शामिल हुए थे। 68500 शिक्षक भर्ती 2018 में हुई थी और कई चक्रों में भर्ती और गड़बड़ियां होने के कारण मेरिट वाले अभ्यर्थी मनचाहे जिलों से वंचित रह गए और कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों को मनचाहे जिले मिल गए ऐसे व्यक्तियों ने इसकी परीक्षा भी दी थी। लेकिन समकक्ष पद की एनओसी ना मिलने के नियम के कारण पीछे हटना पड़ा।



फॉर्म में गलती संशोधन के लिए पांचवे दिन दिया धरना
प्रयागराज:- 69000 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा के फार्म में गलती के कारण चयन से बाहर हो रहे अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के बाहर लगातार पांचवें दिन धरना दिया। उनका कहना है कि मोबाइल नंबर संशोधन की तरह फार्म में हुई अन्य त्रुटियों को भी हलफनामा देकर संशोधन का अवसर दिया जाए।
69000 शिक्षक भर्ती : आवागमन के लिए निर्देश जारी 69000 शिक्षक भर्ती : आवागमन के लिए निर्देश जारी Reviewed by Akash on May 31, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.