RECENT COMMENTS

1 लाख 36 हजार से अधिक ने किया आवेदन, तीन से 6 जून तक जिलों में काउंसिलिंग कर जारी किए जाएंगे नियुक्ति पत्र

बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 136361 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अभ्यर्थी देर रात तक ऑनलाइन आवेदन जमा करते रहे।

     69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में 146060 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। परीक्षा में 65% (150 में से 97 अंक) कट ऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के 36614 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। 60% (150 में से 90) अंक कट ऑफ के आधार पर अनुसूचित जाति के 24308, अनुसूचित जनजाति के 270 अन्य पिछड़ा वर्ग के 84868 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।

    बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव विजय शंकर मिश्र ने बताया कि 31 मई तक आवेदन पत्रों की जांच के बाद ऑनलाइन प्रोसेसिंग कर सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 3 से 6 जून के बीच जिलों में काउंसलिंग कर नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

    भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में से सैकड़ों व्यक्ति ऐसे हैं जिन्होंने परीक्षा के आवेदन पत्र में गलत तथ्य भर दिया था। ऐसे अभ्यर्थियों ने विभाग से त्रुटि सुधार की मांग की थी, लेकिन मौका नहीं मिलने के कारण भी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके




1 लाख 36 हजार से अधिक ने किया आवेदन, तीन से 6 जून तक जिलों में काउंसिलिंग कर जारी किए जाएंगे नियुक्ति पत्र  1 लाख 36 हजार से अधिक ने किया आवेदन,  तीन से 6 जून तक जिलों में काउंसिलिंग कर जारी किए जाएंगे नियुक्ति पत्र Reviewed by Akash on May 29, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.