RECENT COMMENTS

फार्म भरने में की चूक अब मौका जाने का डर

69000 सहायक अध्यापक भर्ती में छोटी मोटी चूक के कारण कई अभ्यर्थियों के हाथ से नौकरी फिसलने का खतरा पैदा हो गया है। कई अभ्यर्थी अपने फार्म में दिव्यांग या शिक्षामित्र की कैटेगरी ही नहीं लिख सके तो कोई किसी ने प्राप्तांक और पूर्णांक गलत भर दिया। एक अभ्यर्थी रजत शर्मा ने अपने फार्म में निवास प्रमाण पत्र के स्थान पर जाति प्रमाण पत्र लगा दिया जबकि एक अन्य अंजू शर्मा ने अपने निवास स्थान के कॉलम में उत्तर प्रदेश की जगह बाह्य प्रदेश भर दिया।

       प्रयागराज के रोहित तिवारी ने प्राप्तांक में कम नंबर लिख दिया है। इसके कारण मेरिट में नीचे हो रहा है लेकिन इसके बावजूद उन्हें संशोधन की अनुमति नहीं मिल रही है।मोबाइल नंबर संशोधन की अनुमति मिलने के बाद इन अभ्यर्थियों ने त्रुटि संशोधन की गुहार लगाई है। बुधवार को बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देने का प्रयास किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। इन्हें अब तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं।


फार्म भरने में की चूक अब मौका जाने का डर फार्म भरने में की चूक अब मौका जाने का डर Reviewed by Akash on May 28, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.