RECENT COMMENTS

Class:-7 (Science) Lesson 1

इकाई 1                               मानव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी का दैनिक जीवन में उपयोग 
      विज्ञान ने हमारे जीवन को बहुत प्रभावित किया है | हमारे दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में भी वैज्ञानिक आविष्कारों एवं आधुनिक तकनीकों का महत्वपूर्ण योगदान है| विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में लोगो कस जीवन स्तर में क्रांन्तिकारी परिवर्तन किया है |  इससे मानव जीवन को  आसान, सरल और तेज बना दिया है | विज्ञानं और प्रौद्योगिकी के विकास के कारण ही हम बैलगाड़ी, तांगा आदि से मुक्त होते हुए परिवहन के अत्याधुनिक - साधनो जैसे मोटरसाइकिल, कार, बस, ट्रैन, वायुयान आदि तक पहुँच गए है|
       विज्ञान के नियम का उपयोग  करके मनुष्य ने कार्य को सरल बनाने के लिए बैलगाड़ी, ट्रैक्टर आदि जैसे साधन विकसित कर लिया है-  यही प्रौद्योगिकी है|
      विज्ञान के नियमो एवं सिद्धांतो के अनुप्रयोग से मानव हित में संसाधनो का निर्माण ही प्रौद्योगिकी है | 


विज्ञान और प्रौद्योगिकी  के विकास से मानव जीवन में परिवर्तन 
   विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास के कारण विभिन्न क्षेत्रो जैसे यातायात ,चिकित्सा,जनसंचार,मनोरंजन एवं कृषि के क्षेत्र में नित नए आविष्कार हुए है| जैसे- भाप के इंजन से रेलों तथा बड़े जहाजों का निर्माण हुआ| पेट्रोल की उपलब्धता से हल्के एवं शक्तिशाली इंजनों को बनाना संभव हुआ| इन इंजनों का उपयोग हवाई जहाज उड़ने के लिए किया गया| इसी क्रम में लम्बी दूरी  समय में तय करने के लिए सुपर सोनिक जेट एवं एवं हेलीकाप्टर का निर्माण हुआ | समुद्री मार्ग से माल तथा सवारी ढोने के लिए बड़े-बड़े जहाजों का भी प्रयोग होने लगा| 
               पहले उद्योग धंधे बहुत कम थे, किन्तु आज  हमारा देश औद्योगिकी क्षेत्र में विकसित देशो  बराबरी कर रहा है| स्टील के उत्पादन के लिए जमशेदपुर, राउरकेला, भिलाई, दुर्गापुर आदि शहरो में कारखानों खुले है| इसी क्रम में रिहन्द में जलशक्ति से विद्युत् बनाने के लिए हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन, ओबरा, अनपरा, पनकी, ऊंचाहार आदि स्थानों पर कोयले से विद्युत्  बनाने हेतु नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (N.T.P.C.) के पावर स्टेशन स्थापित किये गए है| इसी प्रकार  नाभिकीय ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा के उत्पादन के लिए ट्राम्बे, नरौरा, राणासागर, कलपक्कम के एटॉमिक पावर स्टेशन  कार्य कर रहे है|
              कृषि के क्षेत्र में भी  पारम्परिक साधनो जैसे खेत जोतने के लिए हल-बैल एवं सिचाई के ढेकुली और रहट आदि का प्रयोग किया जाता था|  आज के वैज्ञानिक युग  में कृषि के क्षेत्र  में अनेक आधुनिक एवं सुविधाजनक यंत्रो का प्रयोग होने लगा है| ये यंत्र है- ट्रैक्टर, थ्रेसर, हार्वेस्टर, डीजल के पम्प सेट, ट्यूबवेल आदि

आधुनिक कृषि उपकरणों, उन्नतशील बीजो, उर्वरको और पर्याप्त सिचाई के साधनो द्वारा कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को हरित क्रांति कहते है| 

आजकल आधुनिक तकनीकियों के नित प्रयोगो के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में उत्पादन में वृद्धि हुई है| जैसे-

  • मत्स्य उत्पादन - उन्नत प्रकार के मत्स्य बीज द्वारा 
  • सब्जी उत्पादन - उन्नत बीज  द्वारा 
  • रेशम उत्पादन - वैज्ञानिक विधि द्वारा कीटो को शहतूत के वृक्षों पर पालन द्वारा
  • सुअर पालन - संतुलित आहार एवं सामयिक टीकाकरण द्वारा 
  • मुर्गी पालन -  संतुलित आहार एवं सामयिक टीकाकरण द्वारा
कुछ और भी-  कृषि के क्षेत्र में विभिन्न क्रांतिकारी 
  1. हरित क्रांति - फसल उत्पादन 
  2. श्वेत क्रांति - दूध का उत्पादन 
  3. पीली क्रांति - तिलहन उत्पादन 
  4. भूरी उत्पादन - उर्वरक उत्पादन 
  5. नीली उत्पादन - मत्स्य उत्पादन 
       उपरोक्त सभी तथ्यों द्वारा यह कह सकते है कि-
विज्ञान ने प्रौद्योगिकी तथा प्रौद्योगिकी ने विज्ञान का विकास किया है| वास्तव में प्रौद्योगिकी तथा विज्ञानं दोनों एक दूसरे पर आश्रित है| प्रौद्योगिकी का विकास विज्ञान के नियम तथा सिद्धांतो के दैनिक जीवन में उपयोग से होता है। यही कारण है कि प्रौद्योगिकी को व्यावहारिक ज्ञान भी कहते हैं। इसी प्रकार, विज्ञान का जितना अधिक विकास होता है, उतना ही उत्तम प्रौद्योगिकी विकसित होती है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास से विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन

  • औद्योगिक क्रांति
  • जनसंचार क्षेत्रों में क्रांति
  • कम्प्यूटर
  • इंटरनेट
  • इलेक्ट्रॉनिक डाक सेवा(ई-मेल)
  • मोबाइल फोन (स्मार्ट फोन)
  • कृषि
  • ईंधन
  • चिकित्सा
  • राष्ट्रीय सुरक्षा एवं युद्ध
                                                               अभ्यास प्रश्न
    1. निम्नलिखित के उत्तर लिखिये
       (क) स्कैनर द्वारा मस्तिष्क की जांच होती है।
       (ख) दैनिक जीवन मे उपयोगी है- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
       (ग) टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़ा नेटवर्क कहलाता है- INTERNET
       (घ) मृदा प्रदूषण से कम होती है- उर्वरा शक्ति
 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-
        (क) इंडोस्कोपी द्वारा शरीर के अंदर के भागों की जांच होती है।
        (ख) मोबाइल, कम्प्यूटर और वीडियो गेम मनोरंजन के साधन है।
        (ग) ढेकुली, रहट कृषि के पारंपरिक साधन है।
        (घ) कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को हरित क्रांति कहते हैं।
        (ड़) विज्ञान के नियमो एवम सिद्धान्तों का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी कहलाता है।
3. मिलान कीजिए-
                  स्तम्भ(क)                                       स्तम्भ (ख)
        क. ई-मेल                                              कम्प्यूटर आधारित संचार की युक्ति
        . कृत्रिम उपग्रह                                   दूरसंचार  व्यवस्था
        . मनोरंजन के साधन बढ़ने से              ध्वनि प्रदूषण
        . पृथ्वी, अग्नि और त्रिशूल                   मिसाइले
        ड़. L. P. G.                                            खाना पकाने के गैस

4. प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है  ?
     उ0- विज्ञान के नियमो एवं सिद्धान्तों के प्रयोग से कार्यो को सरल बनाना ही प्रौद्योगिकी है।
5. विज्ञान और प्रौद्योगिकी में क्या सम्बन्ध है ?
     उ0- विज्ञान ने प्रौद्योगिकी तथा प्रौद्योगिकी ने विज्ञान का विकास किया है। वास्तव में प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान दोनो एक दूसरे पर आश्रित है। प्रौद्योगिकी का विकास विज्ञान के नियम तथा सिद्धान्तों के दैनिक जीवन मे उपयोग से होता है।
6. हरित क्रांति क्या है ?
     उ0- कृषि के क्षेत्र में आशातीत वृद्धि को हरित क्रांति कहते हैं।
7. राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का क्या योगदान है ?
     उ0- राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में हमारे देश ने बहुत तेजी से बहुत उन्नति की है। पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल जैसी मिसाइलो का निर्माण हमारे देश मे हो चुका है। युद्ध की स्थिति में रॉकेट द्वारा मिसाइले  छोड़ने की तकनीक में हमारे देश ने सफलता प्राप्त की है।
8. विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में होने वाली हानियो को संक्षेप में लिखिये।
     उ0- बड़े उद्योगों की संख्या बढने से उनसे निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ प्रायः ऐसे ही नदियों में बहा दिये जाते हैं,अथवा भूमि में विसर्जित कर दिये जाते हैं।कृषि उपज बढ़ाने के लिए उर्वरकों तथा कीटनाशक दवाओं का अत्यधिक प्रयोग करने से मृदा प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।
9. INTERNET क्या है?
    उ0- विश्व के हज़ारों छोटे-छोटे कम्प्यूटर नेटवर्क टेलीफोन लाइन से जोड़ दिए जाते हैं।टेलीफोन लाइन की सहायता से जुड़े कम्प्यूटर नेटवर्क को इंटरनेट कहते हैं।
10. परिवहन के चार साधनों के नाम लिखिये ?
    उ0-  मोटरसाइकिल, कार, हवाई जहाज, रेलगाड़ी
Class:-7 (Science) Lesson 1 Class:-7 (Science) Lesson 1 Reviewed by Akash on April 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.