कम्प्यूटर का इतिहास एवं विकास
अबेकस :- गणना करने की सर्वप्रथम युक्ति का अविष्कार अबेकस के रूप में लगभग 600 ईसा पूर्व चीन में हुआ था| अबेकस को सोरोबोन के नाम से भी जाना जाता है | अबेकस तारो का एक ढांचा होता है| इन तारो में पक्की मिटटी के गोल मोती या प्लास्टिक की गोलिया पिरोयी रहती है| अबेकस का प्रयोग अंको को जोड़ने, घटाने, गुणा व भाग जैसी गणनाये करने में होता था | गणना करने के लिए अबेकस के इन मोतियों, जिन्हे बीड्स भी कहते है, को तारो पर सरकाया जाता है
जेकार्ड का लूम :- फ़्रांस के बुनकर जोसेफ जेकार्ड ने सन 1704 ई0 में कपडे बुनने के एक ऐसे लूम का अविष्कार किया जो कपड़ो की डिजाइन का पैटर्न स्वतः ही देता था तथा इसका नियंत्रण कार्ड बोर्ड के छिद्रयुक्त पंचकार्डो द्वारा करता था| इसके धागो का निर्देशन पंचकार्ड पर छिद्रो की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति द्वारा किया जाता था|जेकार्ड के इस लूम ने कम्प्यूटर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया इससे दो विचारधाराए प्राप्त हुई-
1- सुचना को पंचकार्ड पर अंकित (Code) किया जा सकता है|
2- पंचकार्ड पर संग्रहित सुचना को निर्देशों का समूह माना जा सकता है जोकि प्रोग्राम के रूप में कार्य करता है|
कम्प्यूटर का परिचय (Introduction to Computers)
Reviewed by Akash
on
April 20, 2020
Rating:
Reviewed by Akash
on
April 20, 2020
Rating:
No comments: