लॉकडाउन में घरों में बंद बच्चो की पढ़ाई के लिए पाकिस्तान की सरकार ने टेलीस्कूल चैनल क्या शुरू किया है, लोग कहने लगे कि इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े इस मुल्क की तस्वीर बदल सकता है, जहा साक्षरता दर सिर्फ 58 फीसदी है।(Source-अमरउजाला)
विभाजन से पहले मेरे माता पिता कुछ समय के लिए लखनऊ में रहे थे। बाबा फौज में थे और निकाह के बाद यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। बाबा खैबर पख्तूनख्वा के एक गांव से ताल्लुक रखते थे और अपनी युवावस्था में उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स इंडियन मिलिटरी कॉलेज, देहरादून में अध्ययन किया था, जिसे आज राष्ट्रीय इंडियन मिलिटरी कॉलेज के रूप में जाना जाता है। उनके करीबी दोस्त, पाकिस्तान पूर्व सेना प्रमुख जनरल गुल हसन, और पाकिस्तान के दो पूर्व वायुसेना प्रमुख, नूर खान और असगर खान ने भी देहरादून में पढ़ाई की थी। मुझे याद है कि बाबा ने कहा था वह दक्षिण भारत की एक यात्रा पर तब चौक गए,जब उन्होने एक व्यक्ति को सड़क की सफाई करते हुए देखा, फिर उस व्यक्ति ने एक अखबार निकाला और पढ़ना शुरू किया।ऐसा कहकर बाबा दक्षिण भारत की साक्षरता के बारे में बता रहे थे। इतिहास में लौटने का कारण यह है कि आज कोरोना महामारी के समय दुनिया के दूसरे बच्चों की तरह पाकिस्तान बच्चे भी स्कूल से बाहर हैं। एक अनुमान के अनुसार, करीब दो अरब छात्र अपने शिक्षण संस्थानों से बाहर हैं। पाकिस्तान में कोविड-19 के पुष्ट मामले 10,000 का आकंड़ा पार कर गए हैं और सरकार ने इस हफ्ते बच्चो को पढ़ाई में व्यस्त रखने के लिए उपाय किये हैं। हालांकि स्कूलों और कॉलेजो में इम्तिहान रदद् कर दिए गए हैं। पाकिस्तान में साक्षरता दर लगभग 58 फीसदी हैं। बेशक पूरे मुल्क में साक्षरता दर अलग अलग हो सकती है।जैसे कि एक सर्वे में इस्लामाबाद में साक्षरता दर 85 फीसदी तक दिखाई गई है, जबकि हजारा जिले के तोरघर में यह डर 23 फीसदी हैं। उत्तर के जनजातीय इलाके में महिलाओं की साक्षरता दर मात्र 9.5 फीसदी हैं। ऐसे में, इस हफ्ते यहाँ सरकार ने टेलीस्कूल चैनल नाम से एक नया टीवी चैनल स्थापित किया है, जो एक शानदार पहल है। इस चैनल को पूरे पाकिस्तान के दूर-दराज के छात्र भी देख सकते हैं। लॉकडाउन के समय, जब अधिकांश समय बच्चे घर पर रहने के लिए मजबूर है, तब यह चैनल बच्चो के घर मे शैक्षिक सामग्री पहुचाने जैसा है। कई निजी स्कूलों ने भी अपनी व्यवस्था शुरू की है, जहाँ वे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं, पर पाकिस्तान के सरकारी स्कूलों में यह सुविधा नही है। उनके लिए यह टेलीस्कूल चैनल सबसे अच्छा विकल्प है, जो कक्षा एक से 12वी कक्षा तक शिक्षा प्रदान करेगा। पाकिस्तान के निजी और सरकारी, दोनो तरह के स्कूलों में करीब 5 करोड़ बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
इस चैनल की शुरुआत के बाद मुल्क के अलग अलग हिस्सों से आवाजे उठ रही हैं कि महामारी खत्म हो जाने के बाद भी इस चैनल को खासकर दूरदराज के क्षेत्रों के उन बच्चों के लिए जारी रखना चाहिए, जिनके यहाँ कोई स्कूल नही है। बहुत लोगो का कहना है कि मुल्क में शिक्षा की खराब हालत को देखते हुए यह चैनल गेम चेंजर हो सकता है और भारी बदलाव ला सकता है।
अंग्रेजी दैनिक एक्सप्रेस ट्रिब्यून की टिप्पणी है कि 'यदि सही तरीके से अमल किया जाए, तो एक व्यापक ई-लर्निंग कार्यक्रम बच्चो को न केवल बेहतर शिक्षा दे सकता है, जो वास्तव में उन्हें पटरी पर लाए, बल्कि मिडिल स्कूल की पढ़ाई पूरा करने से के पहले ही पढ़ाई छोड़ने के बजाय पढ़ाई जारी रखने के लिए उनके और उनके परिवारों की हौसला अफजाई भी कर सकता है।' अखबार आगे लिखता है कि ऐसे में, भविष्य में 2020 की ख़ौफ़नाक कोरोना महामारी को मानवता और आर्थिक मुश्किलो के लिए कम और मुल्क को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए ज्यादा याद किया जाएगा।
हालांकि इस नए टेलीविजन चैनल की गुणवत्ता और उसके असर के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगा। सबसे महत्वपूर्ण हैं बच्चो और माता पिता की प्रतिक्रिया, जो इस सेवा को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाएगी। कोई नहीं जानता कि असमंजस की यह स्थिति कब खत्म होगी, यह एक साल तक चल सकती है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि गर्मियों की छुट्टी के बाद वे खुलेंगे या नही।
इंस्टिट्यूट ऑफ डेवेलपमेंट ऐंड इकोनोमिक अल्टरनेटिव में वरिष्ठ रिसर्च फेलो डॉ फैसल बारी पिछले दो हफ्ते से ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। वह कहते हैं,- यदि हम ऑनलाइन शिक्षा की दिशा में और आगे बढ़ते हैं, तो यह जानने के लिए, कि क्या इससे शिक्षा की गुणवत्ता में बदलाव होता है, बहुत सारे शोध की आवश्यकता है। हमे शिक्षा पर इसके असर का पता लगाने के लिए मध्यम से दीर्घ अवधि तक व्यक्तिगत उपकरणों और प्रौद्योगिकी पर बहुत अधिक शोध करने की जरूरत है।
ऑनलाइन शिक्षण के साथ एक समस्या यह है कि बहुत से ऐसे छात्र हैं, जिनके पास इंटरनेट कनेक्शन तक नही है, जबकि अन्य लोगो की शिकायत है कि इंटरनेट की जो रफ्तार हैं, उससे ऑनलाइन कक्षाओं के लाभ नही उठाया जा सकता। बहुत छात्रों के पास स्मार्टफोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप नही है।एक दूसरे आंकड़े के मुताबिक महज एक तिहाई पाकिस्तानियो के पास ब्रॉडबैण्ड इंटरनेट है और 3जी व 4जी के भी इतने ही सब्सक्राइबर बताये जाते हैं।
डॉ बारी कहते हैं, मैंने अपने कुछ साथियो के साथ मिलकर छात्रो के लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप भी बनाए है। इससे बहुत अधिक संचार मुमकिन है। इसमें छात्र किसी भी समय सवाल पूछ सकते हैं, और अगर कोई उपकरण उन तक नही पहुँचा है, तो वे इस बारे में हमें बता सकते हैं। मैं छात्रो को कक्षा के समय और असाइनमेंट की समय सीमा याद दिलाने के लिए भी इस ग्रुप का उपयोग करता हूँ।
शोधकर्ता और LUMS स्कूल ऑफ एजुकेशन में पढ़ाने वाली सुफिया ए सिद्दकी कहती है कि इस उथल पुथल के बीच जीवन हमे मौका दिया है। वह कहती है कि हमे देश के रूप में अपनी शिक्षा प्रणाली के उद्देश्य, डिजाइन, वितरण और मूल्यांकन पर पुनर्विचार करने का मौका दिया जा रहा है।चूंकि कोविड-19 कोई फर्क नही करता, लिहाजा इसने हमे याद दिलाया है कि हम योजना के सबसे जरूरी मूल सिद्धांतों पर लौटे यानी एक अच्छा जीवन जीने के लिए मनुष्य को क्या सीखना चाहिए? (मरिआना बाबर, वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार)
विभाजन से पहले मेरे माता पिता कुछ समय के लिए लखनऊ में रहे थे। बाबा फौज में थे और निकाह के बाद यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। बाबा खैबर पख्तूनख्वा के एक गांव से ताल्लुक रखते थे और अपनी युवावस्था में उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स इंडियन मिलिटरी कॉलेज, देहरादून में अध्ययन किया था, जिसे आज राष्ट्रीय इंडियन मिलिटरी कॉलेज के रूप में जाना जाता है। उनके करीबी दोस्त, पाकिस्तान पूर्व सेना प्रमुख जनरल गुल हसन, और पाकिस्तान के दो पूर्व वायुसेना प्रमुख, नूर खान और असगर खान ने भी देहरादून में पढ़ाई की थी। मुझे याद है कि बाबा ने कहा था वह दक्षिण भारत की एक यात्रा पर तब चौक गए,जब उन्होने एक व्यक्ति को सड़क की सफाई करते हुए देखा, फिर उस व्यक्ति ने एक अखबार निकाला और पढ़ना शुरू किया।ऐसा कहकर बाबा दक्षिण भारत की साक्षरता के बारे में बता रहे थे। इतिहास में लौटने का कारण यह है कि आज कोरोना महामारी के समय दुनिया के दूसरे बच्चों की तरह पाकिस्तान बच्चे भी स्कूल से बाहर हैं। एक अनुमान के अनुसार, करीब दो अरब छात्र अपने शिक्षण संस्थानों से बाहर हैं। पाकिस्तान में कोविड-19 के पुष्ट मामले 10,000 का आकंड़ा पार कर गए हैं और सरकार ने इस हफ्ते बच्चो को पढ़ाई में व्यस्त रखने के लिए उपाय किये हैं। हालांकि स्कूलों और कॉलेजो में इम्तिहान रदद् कर दिए गए हैं। पाकिस्तान में साक्षरता दर लगभग 58 फीसदी हैं। बेशक पूरे मुल्क में साक्षरता दर अलग अलग हो सकती है।जैसे कि एक सर्वे में इस्लामाबाद में साक्षरता दर 85 फीसदी तक दिखाई गई है, जबकि हजारा जिले के तोरघर में यह डर 23 फीसदी हैं। उत्तर के जनजातीय इलाके में महिलाओं की साक्षरता दर मात्र 9.5 फीसदी हैं। ऐसे में, इस हफ्ते यहाँ सरकार ने टेलीस्कूल चैनल नाम से एक नया टीवी चैनल स्थापित किया है, जो एक शानदार पहल है। इस चैनल को पूरे पाकिस्तान के दूर-दराज के छात्र भी देख सकते हैं। लॉकडाउन के समय, जब अधिकांश समय बच्चे घर पर रहने के लिए मजबूर है, तब यह चैनल बच्चो के घर मे शैक्षिक सामग्री पहुचाने जैसा है। कई निजी स्कूलों ने भी अपनी व्यवस्था शुरू की है, जहाँ वे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं, पर पाकिस्तान के सरकारी स्कूलों में यह सुविधा नही है। उनके लिए यह टेलीस्कूल चैनल सबसे अच्छा विकल्प है, जो कक्षा एक से 12वी कक्षा तक शिक्षा प्रदान करेगा। पाकिस्तान के निजी और सरकारी, दोनो तरह के स्कूलों में करीब 5 करोड़ बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
इस चैनल की शुरुआत के बाद मुल्क के अलग अलग हिस्सों से आवाजे उठ रही हैं कि महामारी खत्म हो जाने के बाद भी इस चैनल को खासकर दूरदराज के क्षेत्रों के उन बच्चों के लिए जारी रखना चाहिए, जिनके यहाँ कोई स्कूल नही है। बहुत लोगो का कहना है कि मुल्क में शिक्षा की खराब हालत को देखते हुए यह चैनल गेम चेंजर हो सकता है और भारी बदलाव ला सकता है।
अंग्रेजी दैनिक एक्सप्रेस ट्रिब्यून की टिप्पणी है कि 'यदि सही तरीके से अमल किया जाए, तो एक व्यापक ई-लर्निंग कार्यक्रम बच्चो को न केवल बेहतर शिक्षा दे सकता है, जो वास्तव में उन्हें पटरी पर लाए, बल्कि मिडिल स्कूल की पढ़ाई पूरा करने से के पहले ही पढ़ाई छोड़ने के बजाय पढ़ाई जारी रखने के लिए उनके और उनके परिवारों की हौसला अफजाई भी कर सकता है।' अखबार आगे लिखता है कि ऐसे में, भविष्य में 2020 की ख़ौफ़नाक कोरोना महामारी को मानवता और आर्थिक मुश्किलो के लिए कम और मुल्क को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए ज्यादा याद किया जाएगा।
हालांकि इस नए टेलीविजन चैनल की गुणवत्ता और उसके असर के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगा। सबसे महत्वपूर्ण हैं बच्चो और माता पिता की प्रतिक्रिया, जो इस सेवा को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाएगी। कोई नहीं जानता कि असमंजस की यह स्थिति कब खत्म होगी, यह एक साल तक चल सकती है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि गर्मियों की छुट्टी के बाद वे खुलेंगे या नही।
इंस्टिट्यूट ऑफ डेवेलपमेंट ऐंड इकोनोमिक अल्टरनेटिव में वरिष्ठ रिसर्च फेलो डॉ फैसल बारी पिछले दो हफ्ते से ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। वह कहते हैं,- यदि हम ऑनलाइन शिक्षा की दिशा में और आगे बढ़ते हैं, तो यह जानने के लिए, कि क्या इससे शिक्षा की गुणवत्ता में बदलाव होता है, बहुत सारे शोध की आवश्यकता है। हमे शिक्षा पर इसके असर का पता लगाने के लिए मध्यम से दीर्घ अवधि तक व्यक्तिगत उपकरणों और प्रौद्योगिकी पर बहुत अधिक शोध करने की जरूरत है।ऑनलाइन शिक्षण के साथ एक समस्या यह है कि बहुत से ऐसे छात्र हैं, जिनके पास इंटरनेट कनेक्शन तक नही है, जबकि अन्य लोगो की शिकायत है कि इंटरनेट की जो रफ्तार हैं, उससे ऑनलाइन कक्षाओं के लाभ नही उठाया जा सकता। बहुत छात्रों के पास स्मार्टफोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप नही है।एक दूसरे आंकड़े के मुताबिक महज एक तिहाई पाकिस्तानियो के पास ब्रॉडबैण्ड इंटरनेट है और 3जी व 4जी के भी इतने ही सब्सक्राइबर बताये जाते हैं।
डॉ बारी कहते हैं, मैंने अपने कुछ साथियो के साथ मिलकर छात्रो के लिए व्हाट्सएप्प ग्रुप भी बनाए है। इससे बहुत अधिक संचार मुमकिन है। इसमें छात्र किसी भी समय सवाल पूछ सकते हैं, और अगर कोई उपकरण उन तक नही पहुँचा है, तो वे इस बारे में हमें बता सकते हैं। मैं छात्रो को कक्षा के समय और असाइनमेंट की समय सीमा याद दिलाने के लिए भी इस ग्रुप का उपयोग करता हूँ।
शोधकर्ता और LUMS स्कूल ऑफ एजुकेशन में पढ़ाने वाली सुफिया ए सिद्दकी कहती है कि इस उथल पुथल के बीच जीवन हमे मौका दिया है। वह कहती है कि हमे देश के रूप में अपनी शिक्षा प्रणाली के उद्देश्य, डिजाइन, वितरण और मूल्यांकन पर पुनर्विचार करने का मौका दिया जा रहा है।चूंकि कोविड-19 कोई फर्क नही करता, लिहाजा इसने हमे याद दिलाया है कि हम योजना के सबसे जरूरी मूल सिद्धांतों पर लौटे यानी एक अच्छा जीवन जीने के लिए मनुष्य को क्या सीखना चाहिए? (मरिआना बाबर, वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार)
Pakistan Education in Lockdown
Reviewed by Akash
on
April 26, 2020
Rating:
Reviewed by Akash
on
April 26, 2020
Rating:
No comments: